फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता की खुदकुशी मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सुजानगंज थाना क्षेत्र के मटियाही गांव स्थित ससुराल में 17 जुलाई को फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतका की मां पूरागंभीरशाह गांव निवासी चंद्रावती पत्नी ने तहरीर देकर ससुराल वालों पर बेटी की प्रताड़ता के आरोप में केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर के मुताबिक उसकी बेटी कंचन की शादी 2007 में सुजानगंज के मटियाही गांव निवासी राजकुमार पुत्र फौजहार पाल के साथ हुई थी। उसके 2 बच्चे भी हैं। ससुराल वाले अक्सर कंचन और उसके दोनों बच्चों को प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें