खेतासराय। शाहगंज के दादर पुल के पास से 16 दिन पूर्व चोरी गए चावल लदे ट्रक के साथ आरोपी ट्रक चालक को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के पास से 297 बोरी चावल भी बरामद किया है। साथ ही ट्रक चालक का पुलिस ने चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शाहापुर ग्राम में दुर्गेश राइस मिल के नाम से गांव निवासी दुर्गेश की एक चावल की मिल है। जहां धान क्रयकर चावल की आपूर्ति गुजरात आदि स्थानों पर की जाती है। 23 नवंबर को इसी मिल से एक ट्रक जिसमें कुल 201 कुंतल चावल जिसकी कीमत पांच लाख उनसठ हजार दो सौ रुपये थे। लोड होकर मेसर्स राठी एग्रो इंडस्ट्रीज जिला सानंद गुजरात के लिए निकला था। लेकिन चावल लदा ट्रक अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा तो मिल मालिक चालक के नंबर पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। चावल गंतव्य तक न पहुंचने पर चावल मिल मालिक दुर्गेश ने खेतासराय थाने में तहरीर देकर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि आरोपी ट्रक ड्राइवर शाहगंज स्थित दादर बाईपास पुल के पास ट्रक खड़ा करके ट्रक पर लदा चावल बेचने के फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी ट्रक चालक संदीप सिंह भूपतिपुर नवाबाबाद थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को 297 बोरी चावल वजन 144 कुंटल के साथ बरामद कर लिया। पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक राजेश मिश्रा हेड कांस्टेबल अनंत यादव, कांस्टेबल छठ्ठू यादव शामिल रहे।