फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आरोपी की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस पर आरोप

विज्ञापन
चक्का जाम करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बदलापुर। महराजगंज क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी संतोष सिंह की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक के खिलाफ बीते दिनों छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि यह केस फर्जी तरीके से दर्ज कराया था। मजीठी गांव निवासी वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के बृजेश जायसवाल से गांव के एक व्यक्ति से विवाद था। उनके पति संतोष सिंह ने बृजेश जायसवाल के खिलाफ गवाही दी थी। इससे नाराज होकर बृजेश जायसवाल अपनी पत्नी सुमन जायसवाल, ग्राम प्रधान सुनील मौर्य, थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव की मिली भगत से उसके पति के खिलाफ मारपीटए छेड़खानी का फर्जी केस दर्ज कराया। थाने के सिपाही फोन पर और घर जाकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जेल में भेजने की धमकी भी देते थे, जिससे आहत उसके पति की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें