फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 20 नकली अमेरिकन डॉलर के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार की दोपहर 20 नकली अमेरिकन डॉलर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि राजस्थान प्रांत के जिला बीकानेर के थाना मुक्ता नगर निवासी राहुल मालिक ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि कुछ लोग नकली अमेरिकन डॉलर कम पैसे में बेच रहे हैं। सूचना मिली कि उक्त मुकदमे का एक आरोपी बदलापुर के शाहपुर निवासी सूरज निषाद कहीं भागने की फिराक में पीली नदी पुल पर खड़ा है। पुलिस के वहां पहुंचते ही देखकर वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100-100 के 20 नकली अमेरिकन डॉलर बरामद हुआ। कड़ाई से पूछने पर बताया कि प्रिंटर व अन्य साधन से वह नकली डॉलर तैयार कर कम पैसे में देता है। इसमें उसके कई साथी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें