फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: चौकिया माता के दर्शन से लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में बिखरे गाड़ी के पुर्जे

Fri, 02 Dec 2022 05:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक ट्रक और बोलेरो की भीषड़ टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ट्रक और बोलेरो की भीषड़ टक्कर, मां-बेटी की मौत आठ घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र कंधरपुर गांव के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे एक ट्रक और बोलेरो की भीषड़ टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के मसीदा गांव से भोलानाथ का परिवार चौकिया धाम में दर्शन करने के लिए बोलेरो से गया था। दर्शन करके दोपहर बाद लौटते समय कंधरपुर के पास हाइवे पर ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई।
इस हादसे में भोलानाथ की पत्नी ज्योति, पुत्री चंद्रकला की मौत हो गई। घायलों में मनीषा पत्नी दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता पुत्र  भोलानाथ, काजल पत्नी राहुल गुप्ता, मिस्टी पुत्री दिलीप, राधिका पुत्री भोलानाथ, केसर देवी पत्नी रामकुमार, किरन पुत्री दिलीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि भोलनाथ के पुत्र दीपक की शादी 27 नवंबर को हुई थी। शादी के बाद पुत्र और बहू को चौकिया माता का दर्शन कराने के लिए वह बोलेरो से लेकर गए थे। वापस लौटते समय ट्रक में सामने से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें