खेतासराय के चकमारूफ मोड़ के पास बीतीरात अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रेलर।
- फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर सोमवार की रात बेेकाबू ट्राला सड़क किनारे दुकानों में घुस गया। इससे चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया है। सोमवार की रात तेज रफ्तार में ट्राला खेतासराय से जौनपुर की ओर जा रहा था। अचानक वह चकमारूफ़ मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में घुस गया। हादसे में संदीप कुमार गुप्ता निवासी मनेछा की चाय-पान की दुकान, तिलकधारी बिंद निवासी चकमारूफपुर की पान की दुकान, रामअवध निवासी चकमारुफपुर की सब्जी की दुकान और सरफ़राज निवासी मनेछा के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक व खलासी को पकड़ कर पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया। दुर्घटना के चलते बंद हो गए चक मारुफपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह जेसीबी की मदद से ट्राला को हटवाकर पुलिस ने आवागमन चालू कराया।