फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अभाविप ने लोकतंत्र अपनाओ अराजकता हटाओ के नारे के साथ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं ने मुक्तांगन परिसर से लोकतंत्र अपनाओ अराजकता हटाओ नारे के साथ प्रदर्शन किया। सांविधानिक संस्थाओं का विरोध करने वालों का पुतला फूंका। प्रदर्शन के माध्यम से अभाविप ने देश की सांविधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं, विशेषकर निर्वाचन आयोग और न्यायालय की गरिमा को धूमिल करने, उन पर निराधार प्रश्नचिह्न खड़ा करने और उनके विरुद्ध अविश्वास फैलाने के प्रयासों की निंदा की। एसआईआर जैसी प्रक्रिया में भी किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने पर उसे पुनः जोड़ने की एक निर्धारित प्रक्रिया मौजूद है। प्रदर्शन के दौरान प्रांत कार्य समिति सदस्य हर्षवर्धन चौरसिया ने कहा कि देश की सांविधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और चुनावी सुधार प्रक्रियाओं पर निराधार प्रश्नचिह्न उठाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। बीकॉम के विद्यार्थी राज सिंह ने कहा कि चुनाव सुधार की पारदर्शी प्रक्रियाओं को विवादित बनाकर और निष्पक्ष सांविधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करके देश में अराजकता का वातावरण बनाना अलोकतांत्रिक मानसिकता का परिचायक है। बीएससी के विद्यार्थी सार्थक सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है, लेकिन यह अधिकार जिम्मेदारी और अनुशासन से बंधा हुआ है। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, शैलेंद्र बहादुर यादव, हर्ष साहू, नवनीत गुप्ता, नवनीत त्रिपाठी, गुलशन सिंह, विमल सिंह, अवधेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें