फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गई राजस्व टीम से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के डोभी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज रोकवाने पहुंची राजस्व टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। उनके साथ बदसलूकी की और अभिलेख क्षतिग्रस्त कर दिए। टीम ने किसी तरह वहां से भागकर खुद को बचाया। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शाहगंज तहसील के राजस्व निरीक्षक रजनीश कुमार सिंह का कहना है कि डोभी गांव में नवीन परती खाते की भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। उन्हें पूर्व में भी हिदायत दी गई थी, बावजूद उन्होंने कब्जा नहीं रोका। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की शाम हलका लेखपाल सहित अन्य राजस्व कर्मियों के साथ वह मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही मनबढ़ आपे से बाहर हो गए। गोलबंद होकर अभद्रता की और लेखपाल के अभिलेखों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला बिगड़ता देख टीम ने मौके से भागकर खुद को बचाया। इस बाबत एसओ राजेश यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें