फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आशुतोष हत्याकांड का नामजद फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के हत्या का साजिशकर्ता एवं मुख्य आरोपी को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार कर सोमवार की रात शाहगंज लेकर पहुंची। मंगलवार की दोपहर चालान कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी एवं 25 हजार का ईनामी जमीरुद्दीन कुरैशी को मुंबई पुलिस ने हत्याकांड के दूसरे दिन मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई से ट्रांजिट रिमांड पर जनपद जौनपुर लाते समय बृहस्पतिवार को खंडवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। जिसको संज्ञान में लेकर एसपी अजय पाल शर्मा ने उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता समेत सिपाही बृजेश मिश्रा को निलंबित करते हुए फरार आरोपी पर 25 हजार ईनाम घोषित कर दिया था। रविवार की शाम फरार आरोपी को मुंबई पुलिस ने थाने के पडघा जनपद के बोरीवली गांव से फिर गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर शाहगंज कोतवाली में सोमवार की शाम लाया गया। मंगलवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें