गौराबादशाहपुर कस्बा में पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक ऑटो की सीट पर रखे हजारों रुपयों से भरा झोला लेकर उचक्के फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक जौनपुर शहर का एक व्यापारी अपने ऑटो से कस्बा के पुलिस चौकी के पास रोककर एक दुकान पर गया। इतने में पीछे से आया एक बालक ऑटो में रुपयों से भरा रखा बैग निकाला और कुछ ही दूरी पर खड़े एक बाइक सवार युवक के गाड़ी पर बैठकर फरार हो गया। एक अन्य घटना में कस्बा के गौरा बाजार स्थित एक जनरल स्टोर पर बाइक से आए दो युवकों ने गल्ले में रखे करीब पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। दुकानदार जुबेर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। दोनों ही मामलों को लेकर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने घटना से अनभिज्ञता जताई।