फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की

विज्ञापन
सिकरारा के अजोशी महावीर धाम पर हनुमान जयंती पर गर्भ गृह में आरती करते पुजारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की
विज्ञापन

- हनुमान जयंती पर मंदिरों में पूजे गए मारुति नंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। हनुमान जयंती पर रविवार को जिले के हनुमान मंदिरों को फूलों से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सभी ने मारुति नंदन की विधिवत पूजा की और मंगल कामना की। मंदिरों में आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की गूंज सुनाई देती रही।
सिपाह रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर में महंत रामरतन दास ने पूजन कराया। शाम को कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। श्री मां शारदा शक्तिपीठ प्रांगण के प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से भगवान बजरंगबली का शृंगार किया गया। जो देर रात तक चलता रहा। रमेश चंद्र दुबे, श्रवण कुमार शुक्ला, राकेश कुमार दुबे, गुल्लू, हवलदार ने भजन गायन किया। प्रबंधक आशुतोष जायसवाल, कलाविद एवं ट्रस्टी रविकांत जायसवाल, रोहित जायसवाल, सुशील जायसवाल, देवी पुजारी, ओमप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे। बीआरपी कालेज रोड व कोतवाली पर स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के अजोशी स्थित महावीर धाम पर हनुमान जयंती के पावन पर्व पर रविवार को अपने इष्ट का दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। धाम के प्रधान पुजारी अरविंद मिश्र ने बताया कि भक्तों के लिए भोर में चार बजे ही द्वार खोल दिया गया। सुबह से ही अयोध्या, काशी, प्रयागराज संगम व चित्रकूट से आए संतों ने महावीर की आरती करने से पहले चांदी का मुकुट व गदा से भव्य शृंगार किया। पूरा धाम भक्तों की भीड़ से खचाखच भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें