फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 18 वर्ष से अधिक के लोगों के आधार प्रधान डाकघर से बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु वाले जिन लोगों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है,अब केवल प्रधान डाकघर से ही बनेगा। केंद्र सरकार जानना चाहती है कि ऐसे काैन से लोग हैं, जिन्होंने 10 साल बाद भी आधार कार्ड नहीं बनवाया है। ऐसे लोगों के अभिलेखों की भी जांच होगी।
विज्ञापन


आधार कार्ड नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। एक जनवरी 2013 को आधार कार्ड की शुरुआत हुई थी। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है। यह संख्या देश में व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होता है। अभी तक 18 वर्ष से अधिक के लोगों का आधार कार्ड बनाने की सुविधा सभी 54 विभागीय डाकघरों व 367 ब्रांच ऑफिस पर थी। लेकिन इतने लंबे समय बाद भी आधार कार्ड न बनवाने वाले लोगों को संदेह की नजर से देखते हुए नए आदेश के अनुसार इनका आधार बनवाने की व्यवस्था सिर्फ प्रधान डाकघर पर दी गई है।

सरकार जानना चाहती है कि ऐसे कौन से लोग है, जिनका 10 वर्ष बाद भी आधार कार्ड नहीं बन सका है। इस व्यवस्था से ऐसे लोग चिह्नित हो सकेंगे, आधार कार्ड बनाने में लगे अभिलेखों की खुफिया विभाग व पुलिस से जांच पड़ताल भी हो सकेगी।
विज्ञापन


नया आधार कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता, जबकि संशोधन, बॉयोमेट्रिक के लिए 100 रुपये व अन्य के लिए 50 रुपये शुल्क लगता है। अब तक जिले में 35 लाख से अधिक तो पिछले वित्तीय वर्ष में 91 हजार से अधिक आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं।



18 वर्ष से अधिक आयु वाले ऐसे लोग जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, अब मुख्य डाकघर से ही बनेगा। सरकार यह जानना चाहती है कि ऐसे कौन से लोग हैं,जिनका इतने सालों बाद भी कार्ड नहीं बन सका है। - परमानंद कुमार, अधीक्षक, मुख्य डाकघर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें