सरायख्वाजा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितयों में हुई युवक की मौत के बाद पुलिस तफ्तीश कर रही थी। इनके हाथ एक आरोपी चढ़ा जिसके बाद मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि फिरौती न देने पर हत्या को अंजाम दिया।
मल्हनी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव से एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का खुलासा रविवार को किया गया। पकड़े गए आरोपी को भैंसनी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी को पकड़कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
सरायख्वाजा पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन व मोबाइल नंबर के सीडीआर को देखकर व सर्विलांस सेल के सहयोग से की गई। विवेचना से इस मामले में अभियुक्त रवि प्रजापति निवासी ग्राम मल्हनी थाना सरायख्वाजा की संलिप्तता पाई गई।
इस बाबत थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि भैंसनी पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही।