फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंबेडकर ध्वज पर टिप्पणी करने पर युवक को पीटा, 20 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी चिरैयाडडीह गांव के समीप बृहस्पतिवार को आंबेडकर ध्वज पर टिप्पणी करने के आरोप में मनबढ़ों ने 18 वर्षीय युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी चिरैयाडडीह गांव में बृहस्पतिवार सुबह आंबेडकर ध्वज को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप था कि आंबेडकर ध्वज से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट गांव के ही एक 18 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पोस्ट वायरल होते ही विरोध में अनुसूचित समुदाय के लोग भरेठी गांव स्थित अंबेडकर मूर्ति के समीप एकत्रित हो गए। जहां पोस्ट को वायरल करने वाले युवक से विवाद कर लिया, मामला तूल पकड़ा तो एक पक्ष ने पोस्ट वायरल करने वाले युवक को पकड़कर पिटाई कर दी, मारपीट से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर बाद जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर अनुसूचित समुदाय के लोगों का घेराव कर लिया। मामला तूल पकड़ा तो किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को हिरासत में ले लिया। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मामला नियंत्रण में है। घायल युवक का मेडिकल कर लिया गया है। दोनों पक्षों से कुल 5 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें