फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रात में टहल रहे आजमगढ़ के युवक को सौंपा पुलिस को

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के अटाला मस्जिद व हिंदी भवन के पास सोमवार की रात लोगों ने आजमगढ़ के एक युवक को संदिग्ध समझकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने सुबह को उसके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि उसके खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक बीफार्मा का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आजमगढ़ के अहरौरा निवासी एक युवक रात को अपनी बुआ के घर भोजन करने के बाद हिंदी भवन के बरामदे में सोया था। रात्रि करीब 12 बजे अटाला मस्जिद के पास एक घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान घर के बुजुर्ग व्यक्ति ने उसको देख लिया। उनको शक हुआ तो गेरूआ वस्त्र पहने वह सड़क पर आ गए और उसको दौड़ाकर पकड़ लिए। इसी दौरान उधर से गुजर रही भाजपा नेता सारिका सोनी भी रूक गई। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला संदिग्ध देखते हुए उसको पुलिस कोतवाली ले गई। पूछताछ में उसने सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद रात को ही उनके परिजनों को सूचना दी गई। सुबह परिजनों के आने पर उनको सौंप दिया गया।
इस बाबत कोतवाल मिथिलेश मिश्र ने बताया कि रात को वह हिंदी भवन में रूका था। रात को सड़क पर टहल रहा था उसको भ्रम के चलते लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में पता चला कि वह बीफार्मा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें