फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, 6 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक इस्माइलतालाब में डूबने से मौत। खेतासराय की खबर में
विज्ञापन
क्षेत्र के मानीकला गांव में शुक्रवार को तालाब में नहाने गए युवक की तालाब डूबने से मौत हो गई। छह घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मोहम्मद इस्माइल (21) पुत्र उज़ैर अहमद अपने पड़ोसी आदिल व अन्य बच्चों के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक वह डूब चुका था। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी शव का पता नहीं चला।
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद से करीब छह घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खोजने में मदद की। परिजनों के अनुसार मृतक इस्माइल 13 भाई-बहनों में छठे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें