फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अपनी शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र के रेहटी गांव समीप सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने सड़क दुर्घटना में हुए बाइक
विज्ञापन
जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर सीएचसी रेहटी के सामने रविवार को बाइक सवार अरविंद निषाद (24) की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद निषाद की 13 मई को शादी थी। वह अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड अपने फूफा नेवादा गांव निवासी तूफानी निषाद के घर देने आया था, जो शादी में अगुवा भी थे। उसके फूफा ने अपने बगल के गांव इसमेला निवासी मुन्नू निषाद की बेटी से शादी तय कराई थी। सुजानगंज थानाक्षेत्र के चैती निवासी अरविंद निषाद अपने चचेरे भाई मुनीर निषाद के साथ अपने फूफा तूफानी निषाद निवासी नेवादा थाना जलालपुर के यहां शादी का निमंत्रण देने आए थे। निमंत्रण देने के बाद दोनों भाई और बुआ परमशीला इनकी तीन बेटियों शिवानी, आंचल, मंजू और पवन तीन बाइक से रेहटी गांव स्थित बाइक एजेंसी में बाइक पसंद की। साथ ही लड़की पक्ष को फोन कर बताया कि बाइक पसंद कर ली है, आप लोग कल आकर फाइनेंस करा लीजिएगा। इसके बाद सभी लोग त्रिलोचन बाजार कपड़े खरीदने चले गए। त्रिलोचन से सभी अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे। सीएचसी रेहटी के सामने आगे जा रहे ट्रक को बाइक चला रहा मुनीर निषाद ओवरटेक कर रहा था, तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पीछे बैठा अरविंद निषाद ट्रक के नीचे चला गया, जिससे उसकी मौके मौत हो गई। वही बाइक चला रहा चचेरा भाई मुनीर निषाद आगे जाकर गिर गया, जिसे मामूली चोटे आईं। पीछे दो बाइकों से आ रही बुआ और उनकी तीनों बेटियां दुर्घटना का दृश्य देखकर दहाड़े मारकर रोने लगीं। महिलाएं रोते रोते अचेत हो जा रही थी। जिन्हें आसपास के लोग संभालने में लगे रहे। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें