फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नई बाइक से सामान खरीदने निकले युवक को बस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरहट गांव युवक मंगलवार देर शाम अपनी नई बाइक से बाजार गया था। लौटते समय कोढ़ा गांव के पास रोजवेज बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। उसने बाइक सुबह ही खरीदी थी। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि खजुरहट गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सरोज (31) मंगलवार की देर शाम बाइक से घर का सामान खरीदने मछलीशहर नगर आए थे। वे घर लौट रहे थे। जौनपुर रायबरेली मार्ग पर कोढ़ा गांव के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
एंबुलेंस की सहायता से लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के मामा राम आसरे सरोज की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राम आसरे ने बताया कि युवक ने मंगलवार की सुबह नई बाइक खरीदी थी। उसे लेकर सामान लेने कस्बा मछलीशहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें