फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां धाम स्थित तालाब में बृहस्पतिवार को नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ चौकियां घूमने के दौरान तालाब में नहाने गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे बाद शव को बरामद कर लिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बबरखा गांव निवासी अजय कुमार (24) पुत्र जियालाल अपने तीन दोस्तों के साथ दोपहर में करीब दो बजे घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक तालाब में नहाने के लिए उतर गया। उसी समय पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। तैरना न जानने की वजह से वह तालाब में डूब गया। तीनों साथियों के शोर मचाने के बाद मौके पर काफी लोग जुट गए। कुछ साहसी युवक तालाब में उतरकर उसकी खोज शुरू की, परंतु पता नहीं चल पाया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाया। लगभग ढाई घंटे बाद युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में रोना पीटना मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। अजय कुमार मुंबई से 10 दिन पहले लौटा था, वह वहां नौकरी करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी भी तय थी।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज चौकियां धाम रोहित मिश्रा ने बताया कि स्थानीय लोगों से युवक के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे बाद शव को बरामद किया गया। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नहाने के दौरान पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीण क्षेत्र में लोग नदी, तालाब में नहाने जाते हैं। वहां थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। जिले में इससे पहले कई घटनाएं हो चुकी हैं। फरवरी महीने में महराजगंज के पड़री भवानीगढ़ में सई नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई थी। इसी तरह चार दिन पहले ही जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। अप्रैल 2022 में जमालपुर गांव में नहाने गए चार दोस्तों में दो की डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें