फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मछलीशहर में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया युवक

विज्ञापन
फौजदार इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलती छात्राए। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को जिले में बड़ी कार्रवाई हुई। मछलीशहर के नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, घघरिया केंद्र पर दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को सचल दल ने पकड़ लिया। सोमवार को जिले भर में कुल 5530 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। आंकड़ों के अनुसार पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 71,571 पंजीकृत छात्रों में से 3,435 अनुपस्थित रहे। परिधान रचना जैसे अन्य विषयों में भी 30 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा में 8,080 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 223 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की महत्वपूर्ण परीक्षा में 41,682 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,842 परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसी पाली में फर्जी छात्र की गिरफ्तारी भी हुई। डीआईओएस राकेश सिंह ने कहा कि नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए अभिभयान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें