जिला अस्पताल में चल रहा घायल हर्ष का इलाज। संवाद
जौनपुर। शहर के तूतीपुर मुफ्ती मोहल्ले में रविवार की रात पुरानी रंजिश में एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हर्ष (27) पर तूतीपुर मुफ्ती मोहल्ला में ही रात करीब आठ बजे तीन नामजद और उनके साथियों ने हमला बोल दिया। पीड़ित के पक्ष के करन बिंद के अनुसार, हमलावरों ने तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से वार किए। वह उसे मारना चाहते थे, लेकिन बीच में हर्ष आ गया। इससे हर्ष के हाथ में गहरी चोट लगीं। आरोप है कि हमलावर काफी संख्या में थे और उन्होंने पूरे मोहल्ले के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पता किया जा रहा है। जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।