फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम पुरानी रंजिश में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घुरहूपुर गांव निवासी रजनीश सरोज (18) का सुबह अपने पड़ोसी अंश सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसे ग्रामीणों ने बीचबचाव कर शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से ही अंश सिंह रजनीश से रंजिश रखने लगा। शाम के समय जब रजनीश अपने घर से करीब 50 मीटर दूर खड़ा था, तभी अंश सिंह ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। रजनीश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। केराकत कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें