फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

बसढुआ गांव निवासी जनार्दन उर्फ ड्राइवर (35) अपनी पत्नी को मायके छोड़ने कार से मुंगराबादशाहपुर के मदरा गांव गए थे। वहां से देर शाम वह अपने साथी कल्पनाथ उर्फ चौथी (25) के साथ बाइक से लौट रहा था। रात करीब पौने आठ बजे जंघई मार्ग पर ताजुद्दीनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में जनार्दन की मौके पर ही मौत हो गई। कल्पनाथ को सीएचसी मछलीशहर लाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें