फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दर्शन कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं (जौनपुर)। आध्यात्मिक नगरी विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे दो दोस्तों के लिए रविवार की रात काल बनकर आई। मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर स्थित शीतलगंज बाजार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले के चौरीचौरा निवासी दीपक जायसवाल (36) और मुकेश जायसवाल (24) विंध्याचल धाम से दर्शन पूजन कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात जैसे ही वे शीतलगंज बाजार के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। घायल मुकेश का उपचार फिलहाल जारी है। मड़ियाहूं कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार वाहन व चालक की तलाश में नाकेबंदी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें