फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा युवक सई नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। इस्मैला गांव में मंगलवार की शाम को सई नदी में डूबने से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा बीबनमऊ गांव निवासी प्रिंस उर्फ बंटी (21) डूब गया। वह रोज की तरह दोस्तों के साथ दौड़ लगाने गया था। दौड़ने के बाद वह नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। बीबनमऊ गांव निवासी प्रिंस उर्फ बंटी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह अपने साथियों प्रवीन निवासी कुसिया नेवादा, राहुल निवासी इस्मैला, रोहित निवासी शंकरपुर और प्रीतम निवासी कुसिया के साथ नियमित रूप से करीब पांच किलोमीटर दूर इस्मैला गांव के पास दौड़ लगाने जाता था। मंगलवार की शाम को दौड़ पूरी करने के बाद सभी युवक सई नदी के किनारे हाथ-पैर धोने लगे। इसी दौरान प्रिंस नदी में घुटने भर पानी में उतरकर हाथ-पैर धोने लगा। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी की तेज धारा में चला गया और डूबने लगा। प्रिंस को डूबता देख उसके साथी उसे बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन खुद भी डूबने लगे तो बाहर निकल आए। उन्होंने गमछा फेंककर प्रिंस को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गमछा पकड़ नहीं सका।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें