नगर कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल से बुधवार की रात्रि 2.30 बजे एक युवक ने शाही पुल से कूदकर छलांग लगा दी। सूचना पर भोर में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश करती रही। कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुख्खीपुर निवासी मिठाई लाल सोनकर का 20 वर्षीय पुत्र नमन सोनकर अपने घर से रात में विवाद कर लिया। इसके बाद रात्रि 2.30 बजे अचानक शाही पुल पर पहुंच गया। उसके पीछे-पीछे उसकी बहन प्रिया फोनकर और उसके साथ भी पहुंच गए। उसे रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सब को झटका देते हुए नदी में छलांग लगा दिया। नदी में छलांग लगाते ही वह पानी में डूब गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई। रात्रि में गोताखोरों को बुलवाकर उसकी तलाश का प्रयास किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस अभी भी उसे ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है।