फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की बुधवार की शाम वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। तनाव को देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

लाखापुर गांव में 28 मई को आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें 13 लोग घायल हुए थे। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद एक पक्ष के प्रेमप्रकाश पटेल (35) को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। परिजन वाराणसी के निजी चिकित्सालय में उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार की शाम प्रेम प्रकाश की मौत हो गई। देर शाम गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर नेवढ़िया संतोष राय भी गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि मारपीट के मामले में पूर्व से ही मुकदमा दर्ज है। अब उसमें नई धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें