फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीजे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
बेलवा राम सागर गाँव में हुई मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव में रविवार को डीजे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से सुनील निषाद (24) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि जेठपुरा गांव निवासी सुनील निषाद पुत्र नंदलाल निषाद डीजे पर 440 बोल्ट का तार से लाइट सेट कर रहा था। तभी उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया। इससे वह झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि डीजे सेट करते समय करंट की चपेट में आने से सुनील की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें