थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के समीप रेलवे लाइन ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से करीब 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त हेतु प्रयासरत है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृत युवक की साइकिल हाईवे किनारे पड़ी मिली। युवक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।