बरसठी। थाना क्षेत्र के हंसिया गांव के समीप जंघई-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार दोपहर में युवक की इंटरसिटी एक्सप्रेस से कट की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास की। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक का उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर आवागमन प्रभावित हो गया। जंघई की ओर से आने वाली कुंभ स्पेशल 20 मिनट तक घटनास्थल से पहले रुकी रही। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों में मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।