पुलिस ने सोमवार को बहरा मोड़ के पास एक अदद .315 बोर तमंचे व दो जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि अभियुक्त का नाम दीपक निषाद है। वह भलुआही थाना बदलापुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करके न्यायालय चालान भेज दिया गया।