फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मायके जा रही महिला से गहने की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजीबाजार। सुजानगंज क्षेत्र के चेती गांव निवासी रागिनी निषाद ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर छल से जेवर लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि 21 जनवरी को साढ़े चार बजे के आसपास वह जीप से अपने मायके नदिया पारे से तेजीबाजार चौराहे पर उतरी। वहां उसे एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने बैग उतारा और गांव की तरफ जाने के लिए ऑटो बुलाया। उसमें उस व्यक्ति ने अपने साथ की दो अज्ञात महिलाओं को भी बैठा दिया। दोनों महिलाओं ने अपनी बातों में बहला फुसलाकर छल पूर्वक एक जोड़ा चांदी का छागल व एक जोड़ा तोड़ा ले लिया। थोड़ी दूर रास्ते में दोनों महिलाएं उतर गईं। दूसरे दिन शाम को छले जाने का एहसास हुआ। पीड़ित महिला ने थाने पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सुजानगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओं समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें