शाहगंज। एक महिला शनिवार शाम अपने बच्चों के साथ शाहगंज कोतवाली पहुंची। उसने अपने गुजरात में रह रहे प्रेमी को बुलाने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया था। थाने में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि 32 वर्षीय महिला शनिवार शाम अपने बच्चों के साथ थाने पहुंची थी। वह अपने प्रेमी को बुलवाने की मांग कर रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पूछताछ में महिला ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का पहले पति से तलाक हो चुका है। वह अपने बच्चों के साथ शुक्रवार को अजमेर शरीफ से आई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।