फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन की नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाया शपथ। संगठन
विज्ञापन
शाहगंज। सामाजिक संस्था स्वर्णकार समाज और सर्राफा एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ लिया। समाज की एकता, संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि स्वर्णकार भारतीय सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि सर्राफ और भाजपा प्रदेश मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश की ज्योति सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। रवि सर्राफ ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता जरूरी है। स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी में सचिन कुमार वर्मा अध्यक्ष, चैतन्य प्रकाश स्वर्णकार महासचिव, अनुज सेठ कोषाध्यक्ष और रवि आर्य सचिव बनाए गए। वहीं, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जन्मेजय सोनी को दी गई। रितेश आर्य महासचिव, अभिषेक सेठ कोषाध्यक्ष और महेंद्र वर्मा विधिक सलाहकार बनाए गए। विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने कहा कि संगठन की मजबूती एकता में है। नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने सभी को साथ लेकर चलने और जरूरत के समय समाज व व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की बात कही। जन्मेजय सोनी ने व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें