रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव में रूई लदे चलते ट्रक में रविवार की रात करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की रूई जलकर राख हो गई।
बिहार से ट्रक चालक राशिद मंसूरी रुई लेकर जा रहा था। वह रामपुर थाना क्षेत्र के पचवल गांव स्थित यूनियन बैंक के सामने पहुंचा था की रात आठ बजे चलती ट्रक में पीछे से आग लग लग गई। किसी बाइक सवार ने इसकी जानकारी ट्रक चालक को दी तो वह बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर दिया। ट्रक चालक रुक कर जब तक पीछे आग देखने के लिए पहुंचा तब तक आग समूचे ट्रक को चपेट में ले लिया था। सूचना पर रामपुर थानाध्यक्ष प्रभारी लक्ष्मी नारायण और चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह आग बुझाने का प्रयास किए। लेकिन, रात नौ बजे तक आग नहीं बुझ पाई थी। पुलिस ने घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी है, जो देर रात मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी रूई धू-धूकर जल गई। वहीं, इस घटना के कारण ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ।