नेवढ़िया क्षेत्र के उसराव गांव स्थित सार्वजनिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे आयोजित विराट कुश्ती ?
- फोटो : JAUNPUR
नेवढ़िया। क्षेत्र के उसराव स्थिति सार्वजनिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित कुश्ती दंगल में रविवार को हरियाणा और मेरठ के पहलवानों का दबदबा रहा।कुश्ती में 60 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने अपने कुश्ती का प्रदर्शन किया।जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य रवींद्र कुमार सिंह और ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रोमांचक कुश्ती मेरठ के शाकीनूर पहलवाल व भीम पहलवाल में रही। जिसमें मेरठ के पहलवाल शाकीनूर ने 4 जोड़ी कुश्ती लड़ी। इस दौरान वे दो- दो मिनट में ही विपक्षी पहलवानों को धूल चटा दी। केवल 8 जोड़ी कुश्तियों का निर्णय हो पाया। बाकी बची कु्श्ती का नतीजा नहीं निकल सका। गुंगा पहलवान अयोध्या ने शुभम जौनपुर को , विशाल पहलवाल जौनपुर ने मुल्तान पहलवाल हरियाणा को, हिन्दू पहलवान हरियाणा ने डब्बू पहलवान जौनपुर को, अजीत दिल्ली ने नीरज वाराणसी को, राहुल गाजीपुर ने अजय पहलवान जौनपुर को, ओमकार पंजाब ने वीरेंद्र मिर्जापुर को, नितिन जौनपुर ने विशाल वाराणसी को पटखनी दी। सौरभ वाराणसी और आकाश जौनपुर ,मयंक जौनपुर और अनिकेत वाराणसी, रामआशीष चौबेपुर और लक्ष्मण धर्मापुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। निर्णायक की भूमिका सुभाष पहलवान व चंदन पहलवान ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पहलवान ने किया। इस मौके राजेश सिंह, रविश सिंह, रिंकू सिंह, शेखर यादव, पटेल,दीपक गोस्वामी, चिंतामणि सिंह, थानाध्यक्ष राजनानाराय चौरसिया, लालबहादुर सिंह, दयाशंकर सिंह, लुटटूर सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक महेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ हजारा पहलवाल ने आये हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।