केराकत कुसरान में बकरी चराने गई किशोरी की नदी में डूबने के बाद तलाशते हुए गोता खोर व पुलिस। संव
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर आरपीएफ जवानों से स्टॉल मैनेजर का होता विवाद संवाद
केराकत। तहसील क्षेत्र के कुसरना जोखुआन गांव में बुधवार को नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से महादेवा घाट के पास से एक घंटे बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसरना जोखुआन गांव निवासी सजल यादव (17) अपने घर के पास बकरियां चराने गई थीं। वे गोमती नदी के पास घाट के किनारे पहुंच गईं। जहां अचानक चक्कर आने से संतुलन खो बैठीं और नदी में गिर गई। नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद मल्लाहों ने किशोरी को गिरते देख शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वह तेज धारा में बह गई। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंच गई। अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई। एक घंटे बाद करीब 400 मीटर दूर महादेव घाट के पास किशोरी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से किशोरी की मां सरिता देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सजल आठवीं पास थी। कुछ साल पहले पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। बड़ा भाई विशाल पांच साल पहले घर से लापता हो गया था। मां सरिता देवी तीन बेटियों का किसी तरह पालन-पोषण कर रही हैं। इस बीच सजल की मौत हो गई। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि किशोरी नदी किनारे बकरी चरा रही थी। उसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।