एम के डी पब्लिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्र
जौनपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। अंबेडकर तिराहा स्थित शकुंतला सेंट्रल एकेडमी में गांधी एवं शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय के निदेशक अवनीश शुक्ला, प्रधानाचार्या रानी तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने माल्यार्पण किया। सूर्यबली सिंह पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मियांपुर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विजेंद्र सिंह, निदेशक शिवम सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. ममता सिंह, मनीषा सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पीके सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने ध्वजारोहण किया। सैयद अली वृद्धाश्रम एवं विद्यालय के आसपास क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। भाषण प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रबंधक डॉ. पीके सिंह ने महापुरुषों के पद चिह्नों पर चलने की अपील की। सतहरिया के मुंगराबादशाहपुर के सराय रैचंदा स्थित एमकेडी पब्लिक विद्यालय में प्रबंधक अशोक यादव, प्रधानाचार्या ममता सिंह ने महापुरुषों के संघर्ष को याद किया। संवाद