फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय और भेदभाव समाप्त करने से बनेगा सशक्त समाज : धनंजय

विज्ञापन
बसंफा गांव में शाम इंकलाबी कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी ब्रजेश सिंह
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा की ओर से शुक्रवार को नागेश्वर सिंह घाट, बंसफा में ‘शाम इंकलाबी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित युवाओं और क्षेत्रवासियों ने शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि भगत सिंह आजादी के साथ ऐसा समाज चाहते थे, जहां शोषण, अन्याय और भेदभाव के लिए कोई जगह न हो। उनके विचार युवाओं को साहस, तर्कशीलता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज के लिए अन्याय और भेदभाव समाप्त करना होगा। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को भी याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता और जिम्मेदार नागरिकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें