फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीएवी कॉलेज में गंदगी रोकने के लिए सीढ़ी लगवाई मां सरस्वती की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है। कॉलेज की सीढ़ी की दीवार पर लोग गुटखा खाकर थूक देते थे। इसे रोकने के लिए प्राचार्य ने दीवार को न सिर्फ दोबारा पेंट कराया, बल्कि उस पर मां सरस्वती की तस्वीर भी लगवा दी। डीएवी पीजी काॅलेज के प्राचार्य प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि परिसर में गुटखा या तंबाकू खाने पर रोक लगाई गई है। किसी भी शिक्षक, कर्मचारी या छात्र को गुटखा खाते या दीवार पर थूकते पाया गया तो उसे चेतावनी दी जाएगी। इसके लिए एक कर्मचारी को विशेष रूप से निगरानी में लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें