फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लेह में सरहद पर तैनात सेना के जवान का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। हरिगांव निवासी सेना के जवान नायक अर्जुन सिंह यादव (32) का सोमवार रात करीब तीन बजे लेह में निधन हो गया। लेह-लद्दाख सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात अर्जुन की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पत्नी वंदना और पिता जिलाजीत यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। महज 18 माह के बेटे विभव को अभी यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। बटालियन के सूबेदार तेज प्रताप यादव ने घटना की सूचना दी।
अर्जुन वर्ष 2013 में जौनपुर में हुई सेना भर्ती में चयनित हुए थे। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रशिक्षण लिया। पांच जून 2026 को उनकी तैनाती लेह-लद्दाख सीमा पर हुई थी। संवाद जिलाजीत यादव के दो बेटों में अर्जुन बड़े थे। छोटा बेटा सुनील घर पर रहकर खेती-किसानी में पिता का हाथ बंटाता है और टेंट का काम करता है। अर्जुन की मां कलावती का पहले ही निधन हो चुका है। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी वंदना गश खाकर गिर पड़ीं। उन्हें चिकित्सीय सहायता देनी पड़ी। पिता जिलाजीत बेटे को खोने के सदमे में हैं।
विज्ञापन

अर्जुन के साथ बटालियन में काम करने वाले सूबेदार तेज प्रताप यादव, बनारस के नायक सहबान अली और हवलदार शंभूनाथ यादव उनके घर पहुंचे। खबर मिलने के बाद आसपास के लोगों और रिश्तेदारों का शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें