जौनपुर। सुरिस पक्खनपुर अर्गूपुर मार्ग कुंवर नदी पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसमें कुल 53.65 लाख खर्च किया जाएगा। जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। लघु सेतु बनने के बाद 15 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। शाहगंज के सुरिस पक्खनपुर अर्गूपुर मार्ग कुंवर नदी पर सकरे सेतु के स्थान पर नए लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग सकरे होने से आमने-सामने से दो वाहन निकलने में दिक्कतें होती है। पुराना सेतु से आवागमन में लोगों को हादसों का डर बना रहता है। इसके मद्देनजर लोक निर्माण पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। कुंवर नदी पर लघु सेतु के निर्माण में कुल 53 लाख 65 हजार खर्च किया जाएगा। निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दिया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता राजेश राव ने बताया कि निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दिया गया है। जल्द सभी कार्य पूरा करा दिया जाएगा।