जलालपुर के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव के समापन के समय भक्तों द्वारा बनाया गया सात कुंतल बर्फ से श
जलालपुर।
त्रिलोचन महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन की आकांक्षा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में शिवभक्त कुश गोस्वामी, एसएमपी पंडित, सौरभ नागर, राम विलास, रिंकू पटेल, आदित्य कुमार, सोनू यादव, अजय कुमार, अनुराग यादव, शिव कुमार, आबिद कुमार ने 7 कुंतल बर्फ से विशाल एवं अलौकिक शिवलिंग का निर्माण किया। इस विशेष शृंगार का मुख्य उद्देश्य उन सभी भक्तों को अमरनाथ धाम के दर्शन की अनुभूति कराना था, जो किसी कारणवश दुर्गम अमरनाथ यात्रा पर जाने में असमर्थ हैं। मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी मुख्य पुजारी सोनू गिरी ओमकार गिरी ने बताया कि इस अनूठे आयोजन का ध्येय जन-जन तक भक्ति भाव पहुंचाना है।