फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जहाज पर तैनात टेक्नीशियन की ईरान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव के एक युवक की खाड़ी देश ईरान में पानी के जहाज पर क्रेन दुर्घटना में मौत हो गयी। यह खबर सुनते ही परिजनों समेत पूरा गांव स्तब्ध रह गया। मृतक मर्चेंट नेवी के जहाज पर बतौर टेक्नीशियन तैनात था। इस हादसे में प्रतापगढ़ के एक इंजीनियर की भी मौत हो गई। गांव निवासी संदीप सिंह का पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह (22) फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंड पोर्ट पर खड़ा था। 27 मार्च की शाम को क्रेन से सामान उतरते समय क्रेन की लोहे की कपलिंग टूट गयी। इस कारण डेक पर खड़े तीन लोग उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही युवक शिवेंद्र तथा साथ में खड़े प्रतापगढ़ जिले के एक इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि तीसरा युवक जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक युवक घर का एकलौता बेटा था। यह खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। शिवेंद्र की मां रेनू सिंह के करुण क्रंदन सुन सभी आहत हैं। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक है। किसी के घर चूल्हा नही जला। रोते बिलखते पिता संदीप सिंह ने जनप्रतिनिधियों तथा विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि अतिशीघ्र बेटे का शव घर लाया जाए। थानाप्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि खाड़ी देश ईरान में ईद की वजह से वहां के कार्यालय में अवकाश है। इस वजह से शव भारत में डिपोर्ट होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें