मड़ियाहूं। मड़ियाहूं थाने के वांछित संदीप गौतम उर्फ सावन गौतम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जौनपुर पुलिस ने सोमवार को प्रेस नोट जारी करके यह जानकारी दी है। आरोप है कि 15 सितंबर को उसने अपने साथियों के साथ भरथानी गांव निवासी शिवकुमार यादव को ऊंचनी कला गांव के पास रोक लिया था। असलहे की नोक पर रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में मड़ियाहूं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संदीप उर्फ सावन गौतम पर 10 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। संवाद