फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपट्टी तिराहे के पास से 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को बृहस्पतिवार को रानीपट्टी तिराहे के पास से गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ विजय रिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले बरसठी थाना क्षेत्र में बरामद 60 लाख की अवैध शराब के मामले में राजापुर गांव निवासी दिनेश यादव की पुलिस को तलाश थी। वह फरार चल रहा था। एसपी ने उसपर दस हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन व एसओजी प्रभारी हंसलाल यादव हमराहियों के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानी पट्टी तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बिना नंबर की बाइक बरामद हुई जिसकी डिकी से चार किलो 100 ग्राम गांजा, दो मोबाइल और 1300 नकद बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकडे़ गए गांजे की कीमत 50 हजार से अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें