जफराबाद। नाथुपुर रेलवे फाटक का बूम बृहस्पतिवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से टूटकर लटक गया। इससे तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी जफराबाद प्रभु नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्लाइडर बूम लगवाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि शाम 6:20 बजे पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया था। रात 9:20 बजे बूम की मरम्मत पूरी होने के बाद उसे ठीक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।