फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पहुंचा नया ट्रांसफार्मर तो ढोल-तासे से हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। ट्रांसफार्मर जलते भी हैं और फिर नए लग भी जाते हैं। ट्रांसफार्मर जलने पर विरोध प्रदर्शन होते हो सबने देखा है, मगर नया ट्रांसफार्मर लगने पर उसके स्वागत का उदाहरण शायद ही कहीं हो। कुछ ऐसा ही हुआ मुंगराबादशाहपुर के सराय रुस्तम गांव में। करीब एक माह से जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कर्मचारी पहुंचे तो लोगों ने ढोल-तासे बजाकर स्वागत किया। साथ ही सांसद का आभार भी जताया।
विज्ञापन

नगर के प्रतापगढ़ रोड (सराय रुस्तम) गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले जल गया था। नया ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए लोगों ने कई जतन किए। पिछले दिनों एक ट्रांसफार्मर आया भी तो चालू होते ही दोबारा जल गया। एक माह से बिजली बिन उमस भरी गर्मी से छटपटाते, पानी के लिए परेशान लोगों ने मछलीशहर सांसद बीपी सरोज से गुहार लगाई।
सांसद की पहल हुई तो अगले ही दिन 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर गांव पहुंच गया। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह खुशी से झूम उठे। ट्रांसफार्मर के नगर में प्रवेश करते ही ढोल तासे के साथ स्वागत किया गया। सांसद का आभार जताने के लिए डुगडुगी पिटवाकर ट्रांसफार्मर के बगल में बैनर भी लगवा दिया। ट्रांसफार्मर का इतना स्वागत देख हर कोई दंग था। इस संबंध में उपभोक्ता माधवेंद्र सिंह, संदीप केशरवानी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आनंद कुमार का कहना है कि पिछले एक माह से हम लोग ट्रांसफार्मर के लिए परेशान थे। एक हफ्ते पहले ट्रांसफार्मर तो आया लेकिन वह खराब था और वापस चला गया। अब नया ट्रांसफार्मर आने से बड़ी राहत मिली है। यह सांसद की पहल से ही संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें