फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर बनेगा नया ओवरब्रिज व प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने सोमवार को जौनपुर जंक्शन व शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। महाप्रबंधक ने जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या पांच के विस्तारीकरण के साथ ही एक नया प्लेटफार्म व ओवरब्रिज बनाए जाने के बाबत जरूरी निर्देश दिया। महाप्रबंधक के दौरे के मद्देनजर दोनों स्टेशनों पर साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। उन्होंने अधिकारियों को परस्पर सामंजस्य के साथ कार्य करने की नसीहत दी। उनके साथ डीआरएम सतीश त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल का सैलून शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा। उन्होंने स्थानीय लोगों व नेताओं से मिलकर यात्रियों की सुविधा संबंधी जानकारी ली। साथ ही अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कांग्रेस नेता इंद्रमणि दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शाहगंज अमेठी रेलवे लाइन परियोजना को शुरू कराए जाने, शाहगंज रेलवे स्टेशन का प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं को बढ़ाए जाने की मांग के साथ कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित की गई ट्रेनों का पुन: संचालन की मांग से संबंधित पत्रक महाप्रबंधक को सौंपा। भाजपा नेता प्रदीप जयसवाल व देवी प्रसाद चौरसिया ने भी विभिन्न ट्रेनों के संचालन व यात्री सुविधाओं संबंधी दस सूत्रीय ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा। शिखर फाउंडेशन संस्था के संरक्षक एजाज अली ने भी समस्याओं के निदान हेतु ज्ञापन दिया। पांच मिनट रुके महाप्रबंधक ने लोगों की समस्या जानकर उसके निदान का आश्वासन देते हुए वाराणसी की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें