जौनपुर।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि सात अगस्त को सुबह 10 बजे विकास भवन सभागार में मोबाइल कोर्ट (दिव्यांगजन न्यायालय) का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनपद के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल कोर्ट में उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त शिकायतों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण किया जाएगा। मोबाइल कोर्ट में एसडीएम सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे। संवाद